Sal Tree in Hindi – जय हिंद दोस्तों आज हम लोग बात करने वाले हैं। एक ऐसे वृक्ष के बारे में जिसका नाम तो सब कोई जानते हैं। लेकिन उस से होने वाले फायदे के बारे में बहुत ही कम लोगों को पता है। तो आज हम लोग बात करने वाले हैं। साल वृक्ष के बारे में जिसको सकूवा भी कहते हैं। यह हमारे देश के झारखंड राज्य का राजकीय वृक्ष भी है। और आज हम इसी वृक्ष के बारे में पूरे विस्तार से जानने की कोशिश करेंगे।
Information of Sal Tree in Hindi | साल पेड़ की जानकारी
साल वृक्ष का इतिहास
साल के वृक्ष का वर्णन हमारे वेद में किया गया है। और वहीं से इस वृक्ष के बारे में पता चला है। अगर देखा जाए तो साल वृक्ष के औषधि का प्रयोग सबसे पहले आर्य लोगों ने किया था और तब से लेकर अब तक इस पेड़ से होने वाले फायदे का उपयोग हमारे समाज के लोगों के द्वारा करते आ रहे है। किसी न किसी तरीके से उपयोग करते आ रहे है। पहले इसका उपयोग वैध के द्वारा किया जाता था
साल वृक्ष के वैज्ञानिक नाम तथा अन्य नाम
साल की वृक्ष का वैज्ञानिक नाम शोरिया रोबस्टा। Shora robusta है। हिंदी में साल या सकुवा कहते हैं।
बंगाली में सला, भोजपुरी में साल, गुजराती में साला, मलयालम में साल, नेपाली में साल, संस्कृत में सालम, कहा जाता है।
साल वृक्ष में कौन सा पोषक तत्व और विटामिन पाया जाता है।
साल के वृक्ष में बहुत सारे विटामिन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो इस प्रकार से हैं। विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन डी, आयरन, फास्फोरस, कैलशियम, फोलेट, और बहुत सी औषधियां पाई जाती है।
Benefits of Sal Tree in Hindi | साल वृक्ष से होने वाले फायदे
- डायबिटीज जैसी बीमारी में सहायक होता है। साल के वृक्ष का चूर्ण को रोजाना सेवन करने से बहुत अधिक मात्रा में डायबिटीज नियंत्रित रहता है।
- घुटने का दर्द और कमर दर्द को ठीक करने का काम करता है।
- इसमें पाए जाने वाले आयरन विटामिन ए,विटामिन b12, जैसी पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो किसी भी प्रकार के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं और आपके शरीर को स्वस्थ बनाते हैं।
- बाल झड़ने की समस्या को कम करना
- साल के वृक्ष के चूर्ण को सुबह खाली पेट पानी के साथ सेवन करने से आपकी बाल को मजबूत बनाती है। और गंजेपन से भी छुटकारा दिलाता है।
- उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है।
- साल के चूर्ण में पाए जाने वाले पोषक तत्व रक्तचाप को नियंत्रित रखने का काम करता है।
- सांस से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या को दूर करने का काम करता है।
- साल के वृक्ष के जो छिलके होते हैं। और वैसे छिलके जो कच्ची रहती हैं। उसको थोड़ा ऊतार के उसको आग लगाकर सुनने से सर्दी से और सांस से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक होता है।
- ऑक्सीजन अधिक मात्रा में देने का काम करता है। विशेषज्ञों का कहना है। कि नीम के पेड़ से जीतना ऑक्सीजन मिलता है। उतना ही साल के वृक्ष से भी ऑक्सीजन प्राप्त होता है।
- साल के दातुन का प्रयोग अभी भी गांव में किया जाता है। क्योंकि साल के छोटे-छोटे नाजुक हटाने का उपयोग दातुन के रूप में किया जाता है और यह दातुन दांतों के लिए लाभदायक होता है। इससे दांत के मसूड़ों कि समस्या कभी नहीं होती है। दांतो के पीलापन से छुटकारा दिलाता है। और दांत को मजबूत बनाने का काम करता है। और इसके उपयोग से दांत से संबंधित किसी भी प्रकार का समस्या उत्पन्न नहीं होता है।
साल के बीज के फायदे
साल का बीज साल में एक बार होता है। और वह भी बारिश के मौसम में इसलिए इसके अनेक फायदे हैं। जिसको आप नीचे देख सकते हैं।
- खुजली जैसी समस्या का समाधान करने का काम करता है।
- पेट की बीमारी में लाभदायक होता है।
- साल के बीज में ऐसे तत्व पाए जाते हैं। जिसके प्रयोग से कान की समस्या नहीं होती है।
- चेहरे में हो रहे फुंसी फोड़ा आदि को दूर करने का काम करता है।
- खून को शुद्ध बनाने का कार्य करता है।
साल के पेड़ की अन्य जानकारी
साल वृक्ष की आयु लगभग 400 से 500 सौ साल तक रहती है।
यह भारत, नेपाल, श्रीलंका, मलेशिया, आदि देशों में अधिक मात्रा में मिलता है।
यह वृक्ष उष्णकटिबंधीय इलाके में अधिक मात्रा में पाई जाती है।
गांव में साल वृक्ष का उपयोग शादी विवाह में मंडप बनाने में किया जाता है।
साल वृक्ष के पत्ते को दोने के रूप में प्रयोग किया जाता है।
साल वृक्ष का लकड़ी काफी मजबूत होती है। इसलिए इसका प्रयोग दरवाजा, कुर्सी, बेंच आदि बनाने में किया जाता है।
गांव में साल वृक्ष का प्रयोग हल के सांड बनाने में किया जाता है।
Read More
Teak tree information in Hindi | सागवान के पेड़ की पूरी जानकारी
अगर आपको Sal Tree in Hindi अच्छी लगी हो तो कमेंट करके हमें बता सकते हैं